Class 12th Physics Most VVI Question वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण Chapter Previous Year Question Short Long Type

                  वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण


1. चुम्बकीय फ्लक्स की विमा एवं SI मात्रक बताइए। 

Ans. चुम्बकीय फ्लक्स का विमा सूत्र (Dimensional Formula of Magnetic Flux) 

चुम्बकीय फ्लक्स Φ = BA cosθ (जहाँ cosθ विमाहीन राशि है।)

⇒ [Φ] = [B] [A] 

 = [MT-2A-1] [L2] = [ML2T-2A-1]

चुम्बकीय फ्लक्स का SI मात्रक- यह मात्रक वेबर होता है जिसको Wb से प्रदर्शित किया जाता है। 

“जब किसी तल के 1 मीटर2 क्षेत्रफल से 1 टेस्ला का चुम्बकीय क्षेत्र तल के लम्बवत् गुजरता है, तो इस तल से बद्ध चुम्बकीय फ्लक्स 1 वेबर कहलाता है।” 

अतः 1 वेबर = 1 टेस्ला मीटर2 अर्थात् 1 Wb = 1 Tm2

 2. लेंज का नियम ऊर्जा संरक्षण का सिद्धान्त है। समझाएँ। 

Ans.:- लेंज के नियम के अनुसार जब किसी कुण्डली के पास चुम्बक का उत्तरी ध्रुव लाया जाता है तो कुंडली के पास वाला सिरा भी उत्तरी ध्रुव बन जाता है, जो चुंबक के पास आने का विरोध करता है। चुंबक पर इस प्रतिकर्षण बल के विरुद्ध एक बाह्य कार्य करना पड़ता है, यह बाह्य कार्य विद्युत ऊर्जा में बदलकर प्रेरित विद्युत धारा बनाती है। यहाँ सिर्फ ऊर्जा का परिवर्तन हुआ है, बाह्य कार्य = प्रेरित विधुत धारा 

इसी प्रकार जब चुंबक के उत्तरी ध्रुव को कुंडली से दूर किया जाता है. तो कुंडली के पास वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव बन जाता है जो दूर जाने का विरोध करता है, अतः इसके विरुद्ध बाह्य कार्य करना पड़ता है, जो प्रेरित विद्युत धारा में परिवर्तित हो जाता है। 

अतः दोनों स्थितियों में हम यह कह सकते हैं कि यहाँ बाह्य कार्य प्रेरित विद्युत धारा में परिवर्तित हो रहा है तथा पूरे निकाय की ऊर्जा संरक्षित है, अतः यहाँ ऊर्जा संरक्षण का सिद्धांत लागु होता है।

Comments

Popular posts from this blog

जाति, आय,आवासीय ऑनलाइन बनाए

Bihar Board 12th Result Marksheet 2024 Download Pdf Link, BSEB Inter Result Online Check Official Website newstarmanishkumar.blogspot.com 2024 12th