Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BSEB 12th Result 2023: बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है।
 हाइलाइट्स 
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट।

 लाखों छात्रों को था रिजल्ट का इंतजार। 

अब जल्द आएगा 10वीं का रिजल्ट। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023) जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के रिजल्ट (Bihar Board Inter Result 2023) का लाखों छात्रों को इंतजार था। बिहार बोर्ड रिजल्ट (BSEB 12th Result 2023) अध्यक्ष आनंद किशोर की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया गया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। इंटर की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और biharboardonline.com पर जारी किया गया है। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आर्ट्स में 79.53 फीसदी छात्र पास हुए हैं। साइंस में 83.7 फीसदी छात्र पास हुए हैं वहीं, कॉमर्स में 90.38 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

BSEB 12th Result 2023 इस डायरेक्ट लिंक से देखें छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं। 

Bihar Board 12th Result 2023 Direct Link Bihar Board Inter Result 2023 ऐसे करें चेक स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
 स्टेप3: अब अपना रोल नंबर सबमिट कर दें। 

स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

स्टेप5: अब इसे चेक कर लें। 

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। कुल 13.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 

 बोर्ड ने 3 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12 की परीक्षा की आंसर-की जारी की थी। आंसर-की में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न शामिल थे, जो परीक्षा में कुल अंकों का 50 प्रतिशत था।

Comments

Popular posts from this blog

जाति, आय,आवासीय ऑनलाइन बनाए

Bihar Board 12th Result Marksheet 2024 Download Pdf Link, BSEB Inter Result Online Check Official Website newstarmanishkumar.blogspot.com 2024 12th